GSSS INTEDA

 महेश मीना जी द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों को टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन स्वरूप छोटे-सा उपहार (पेन) प्रदान किए गए। इन उपहारों का वितरण विद्यालय के सभी अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को कराया गया।

इस पहल से विद्यार्थियों के चेहरों पर हर्ष और उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। बच्चों ने उपहार पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और और भी अच्छे परिणाम लाने का संकल्प लिया। अध्यापकों ने भी बच्चों को इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रकार का प्रोत्साहन न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाता है बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति और अधिक गंभीर तथा समर्पित बनाता है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंटेड़ा में स्वच्छता शपथ का आयोजन

हरयालो राजस्थान, वृक्षारोपन कार्यक्रम