राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटेड़ा में निपुण मेला ,मेगा PTM, कृष्ण भोग ,बसंत पंचमी ,CM संवाद लाईव ,नव मतदाता दिवस, सुभाष चंद्र बोस जयंती ,वंदे मातरम@150 ,साइकिल वितरण कार्यक्रमों का आयोजन
आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटेड़ा में पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ अनेक शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रमों की शुरुआत निपुण मेला से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी सीखने की क्षमताओं, रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद मेगा PTM का आयोजन हुआ, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विद्यार्थियों की प्रगति पर सकारात्मक संवाद हुआ विद्यालय में आज कृष्ण भोग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। साथ ही बसंत पंचमी के अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा कर ज्ञान, बुद्धि और विद्या की कामना की गई। आज का एक विशेष आकर्षण रहा CM संवाद लाइव, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने शासन की योजनाओं और विचारों को सीधे सुना और समझा। इसके साथ ही नव मतदाता दिवस मनाया गया, जहाँ विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आज ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनके जीवन, विचारों और देशभक्ति से ओत-प्रोत व्यक्तित्व को याद किया गया। विद्यार्थि...