Posts

Showing posts from August, 2025

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्टेड़ा की दूसरी बिल्डिंग में शिक्षण कार्य प्रारंभ

Image
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्टेड़ा की द्वितीय भवन में शिक्षण कार्य प्रारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इन्टेड़ा की द्वितीय भवन में समुचित साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है। इसके पश्चात कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए शिक्षण कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य में विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। सभी शिक्षकगणों ने मिलकर न केवल साफ-सफाई में योगदान दिया, बल्कि कक्षाओं को व्यवस्थित करने एवं छात्रों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार इस सामूहिक प्रयास के लिए सभी शिक्षकों का धन्यवाद करता है तथा आशा करता है कि इसी प्रकार सहयोगात्मक भावना के साथ शिक्षण कार्य को आगे भी सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा।

हर घर तिरंगा अभियान

Image
 हर घर तिरंगा" अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर नागरिक में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ाना है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,इंटेडा में "हर घर तिरंगा" अभियान को बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय के नेतृत्व में एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण तथा अभिभावकगण शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए